अरूण दुबे भरथन

कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना के जगपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि वह सोमवार को अखबार के रुपयों का कलेक्शन करने निकला था,दोपहर करीब पौने 3 बजे जब मैं बजाजा लाइन चौराहे पर स्थित एक दुकानदार से अखबार के रुपये लेने के लिए दुकान के बाहर साइकिल खड़ी कर दी,साइकिल के हैंडल पर झोला टंगा था जिसमे दो हजार रुपये व कुछ आवश्यक कागजात रखे थे,दुकान से बाहर आने पर साइकिल के हैंडल पर टंगा झोला गायब मिला।

पीड़ित ने अज्ञात उच्चके द्वारा झोला ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस द्वारा दुकान व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खगाल कर जांच शुरू कर दी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *