Friday , September 20 2024

 चौधरी सुघर सिंह कॉलेज में परीक्षा फल के बाद  मेधावियों का किया गया सम्मान

   फोटो:- चौ सुधर सिंह स्कूल के प्रोत्साहित और पुरस्कृत किए गए बच्चे एक साथ

जसवंत नगर (इटावा)।चौ सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के पब्लिक स्कूल एवं इंटर कॉलेज में मेधावियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।                  ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती को माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सरी से कक्षा 11 तक के सभी मेधावियों को शील्ड, सर्टिफिकेट और मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।    वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा के दौरान किसी त्यौहार जैसा माहौल रहा।  उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी पॉइंट्स बनाए गए।  अध्यापिकाओं ने अपनी कक्षाओं के परीक्षाफल देने वाले स्टॉल को बहुत ही खूबसूरती से सजाया।  सुंदरता और अनोखा ढंग देख छात्र , छात्राएं एवं अभिभावक  गदगद दिखे।
वार्षिक परीक्षा में कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को तिलकवंदन से स्वागत किया गया। अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धि पर गौरवान्वित नज़र आए।
इस मौके पर अनुज मोंटी यादव ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन करना आज के समय में बहुत ही आवश्यक हो गया है। क्योंकि यह न सिर्फ स्वयं प्रोत्साहित होते है वरन दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करते हैं। मेधावी भविष्य की नींव है। अनुज यादव ने इस मौके पर जूनियर विंग के को-ऑर्डिनेटर गीता यादव और संदीप पांडेय की इस कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की।
कॉलेज द्वारा सर्वश्रेष्ठ हाउस कैप्टन को भी सम्मानित किया गया। जिसका निर्धारण सत्र 2022- 2023 में कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कक्षा में हाउस वाइज स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के अंकों को जोड़कर किया गया।
इस आधार पर अशोका येलो पावर वारियर्स अर्थात ‘येलो हाउस’ सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहा  उनके हाउस कैप्टन तान्या यादव एवं रोहित कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा चौहान ने किया।

*वेदव्रत गुप्ता