Saturday , October 26 2024

गर्मियों में कुछ खाने की सोच रहे हैं तो घर पर ट्राई करें सेब की आइसक्रीम

 

सेब की आइसक्रीम

सामग्री
बचा हुआ सेब – 2
मक्खन – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 2 बड़े चम्मच
वनीला एसेंस – 1 बड़ा चम्मच
क्रीम – 1 कप
गाढ़ा दूध

तरीका
1. सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद एक पैन में बारीक कटे हुए सेब डालकर कुछ देर के लिए भूनें.
3. अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर सेब के गलने तक अच्छे से पकाएं.
4. इसके बाद एक पैन में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह पकाएं।
5. यहां एक बाउल में क्रीम, वनीला एसेंस और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक पैन में डालकर कुछ देर तक पकाएं।
6. अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
7. कुछ देर बाद आइसक्रीम को एक कन्टेनर में डालकर डीप फ्रिज में रख दें।