तरूण तिवारी बकेवर इटावा

नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का ग्राम इक़री व लखना चकरनगर मार्ग पर दुबे ईट भट्टा के समीप भाजपा मंडल महामंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी (संजू) ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा आमजनमानस किसान,नौजवानों,छात्रों,गरीब बेसहारा लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिससे लोग उसका लाभ ले सकें। अभी प्रदेश में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना चलाई जा रही है। जिससे कार्डधारकों को राशन की दुकान से निशुल्क खाधान्न दिया गया है। और अब केन्द्र की योजना चल रही है। जिससे लोग भूखे न सो सकें। इसके अलावा किसान सम्मान योजना का भी किसान भाई लाभ ले रहे हैं।
वहीं इससे पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष का मंडल महामंत्री अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा जिला मंत्री ममता कुशवाहा, मंडल मंत्री बृजेन्द्र सिंह,पंकज त्रिपाठी, गणेश त्रिपाठी अतुल त्रिपाठी,श्रीचन्द्र,राहुल दीक्षित सेक्टर सहसंयोजक लखना के द्वारा माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा नेता नन्दराम कुशवाहा,धर्मेन्द्र चक सभासद,मोनू सिकरवार,महेश वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *