Saturday , October 26 2024

कैस्त गांव में शोक, प्रधान पति का निधन

जसवंतनगर(इटावा)।क्षेत्र कैस्त गांव की ग्राम प्रधान कमला देवी के पति और पूर्व प्रधान रहे ठाकर वीरेन्द्र सिंह का बुधवार को इलाज दौरान निधन हो गया। वह करीब 63 वर्ष के थे।
यहां की क्रय विक्रय समिति  के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय ठाकुर यदुनाथ सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह की छवि क्षेत्र में न्याय प्रिय प्रधान के रूप में सदैव रही ।
    लंबी बीमारी के कारण आगरा अस्पताल में उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा कैस्त गांव शोक में डूब गया।लोगों ने ईश्वर से उन्हें व उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान  करने की कामना की।
 देर शाम को उनकी अंत्येष्टि हजारों लोगों की उपस्थिति और नम आंखों के बीच  की गई।
____