नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर में बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान मंदिरों पर विशेष साज-सज्जा के साथ भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पुलिस चौकी के निकट ब्रह्मदेव हनुमान मंदिर, बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, चरी मेला स्थित मंदिर व रामनगर रोड स्थित गोपाल आश्रम हनुमान मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों पर हवन पूजन के साथ सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। गोपाल आश्रम मंदिर पर लगे मेले में नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने आकर खरीददारी की। भंडारे में प्रहलाद सिंह सिसौदिया, बॉबी सिसौदिया, सौरभ मिश्रा, अमन कश्यप, राधाकृष्ण स्वर्णकार, कृपाशंकर पाण्डेय, विपिन मिश्रा, डॉ० अतुल पाण्डेय, राकेश तिवारी, पंकज गुप्ता, नीरज दुबे, कमल सविता, पवन तिवारी, नीरज दुबे, मनोज मिश्रा, लायक सिंह यादव, सुधीर सक्सेना, गोलू मिश्रा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *