____
 फोटो:- एक बग्घी पर नगर भ्रमण को निकली राम और शिव दरबार की मूर्तियां ,अन्य बग्गी पर पुरोहित रामकृष्ण दुबे
   
जसवंतनगर (इटावा)। बुधवार को नगर का माहौल धर्ममय रहा। भगवान राम और भोला भंडारी की जय- जयकार हर तरफ गूंजती रही।      मौका था, यहां के  महलई टोला मोहल्ला में राम दरबार, शिव दरबार और 33  कोटि देवताओ की मूर्तियों की स्थापना का।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय से भव्य रथों और बग्घियों पर सवार इन देवी देवताओं की सुसज्जित मूर्तियों की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड  बाजों से धार्मिक ध्वनि गूंज रही थी और पैदल चल रहे श्रद्धालुजन जय-जयकार के गूज से माहौल धर्म कर  रहे थे। शोभा यात्रा पूरे नगर में घूमी। भगवान राम, लक्ष्मण ,सीता, हनुमान आदि की ढाई ढाई फुट ऊंची और  भव्यता से सजाई गई मूर्तिया एक।बाग्गीनुमा  रथ पर सवार थी।
    बैंड बाजों की धुन के साथ इन मूर्तियों की नगर भ्रमण यात्रा प्रारंभ हुई, जो बड़ा चौराहा होती हुई, रामलीला रोड स्थित रामेश्वरम मंदिर सबसे पहले पहुंची ।उसके बाद मुख्य बाजार से गुजरती केला देवी मंदिर और फिर बिलैया मठ होते हुए  महलाई टोला में मंदिर में इनकी वेदमंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई।  कुल मिलाकर एक साथ 44 मूर्तियों की स्थापना विद्वान पुरोहित ने कराई इन मूर्तियों की प्रतिस्थापना के लिए पिछले 5 दिनों से विशेष पूजा अर्चना चल रही थी।
     मूर्तियों की स्थापना नगर के व्यवसाय आनंद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, और सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने पूर्वजों की प्रेरणा से कराई है।
  नगर भ्रमण की इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन और जाने-माने लोग मौजूद थे।  एक बग्घी पर मूर्ति स्थापना कराने वाले पुरोहित पंडित राम किशन दुबे और बालकृष्ण दुबे विराजमान  हो चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती की गई। नगर भ्रमण के दौरान विकास गुप्ता, विवेक गुप्ता, गणेश गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अनिकेत गुप्ता लाला गुप्ता आदि भी व्यवस्था करते चल  रहे थे।
____
 *वेदव्रत गुप्ता

By Editor