सुबोध पाठक संवाददाता जसवंतनग

जसवंतनगर।क्षेत्र के गांव धरबार में बुधवार की सुबह गाँव के किनारे स्थित तालाब में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया

जानकारी के अनुसार समीर खान की 20 वर्षीय पुत्री नवीरा जो सोमवार से गुमसुदा थी उसका शव उसके घर के पास ही तालाब में तैरता हुआ मिला जिसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया सगीर खान के बड़े भाई लतीफ के अनुसार सुबह 6:00 बजे उसकी बेटी के लड़के समीर उम्र लगभग 10 वर्ष ने पास के ही तालाब में शकीरा के कपड़े देखें जिसकी सूचना उसने अपने नाना को दी सभी लोगों ने तालाब में पड़ी युवती के शव को निकाला सगीर खान ने बातचीत में बताया कि सोमवार से उसकी पुत्री नवीरा घर से गायब थी बहुत ढूंढने के पश्चात मंगलवार की शाम को उन्होंने धरबार पुलिस चौकी में इस बाबत लिखित सूचना चौकी पर मौजूद स्टाफ को दी थी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *