बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय आज भले ही सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक छोटे बच्चे को चुप कराती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह स्कूल के बच्चों से मुलाकात करती दिख रही हैं। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये वीडियो 1994 में ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड बनने के बाद की है।’

इसी दौरा वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या एक छोटे बच्चे को जो कि रो रहा होता है उसे चुप कराती नजर आ रही हैं तो दूसरे क्लिप में वह बच्चों के बीच कुछ चीजें डिस्ट्रिब्यूट करती दिख रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *