टीवी की चर्चित एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जो आजकल ‘खतरों के खिलाडी 11’ टीवी शो में नजर आ रही हैं ने खुलासा किया है कि वे हर समय सजी-धजी नहीं रह सकती. श्वेता की फ्लॉलेस ब्यूटी और फिट बॉडी दर्शकों को हमेशा लुभाती है.

अच्छे दिखने और खूबसूरत लगने के बारे में श्वेता का अपना नजरिया है.  ‘सेलिब्रेटीज के लिए हर समय परफेक्ट लगना बहुत जरूरी होता है क्योंकि वे सपने बेचते हैं.  सपने खूबसूरत होने चाहिए इसलिए सेलिब्रेटीज का खूबसूरत होना भी जरूरी है. लेकिन मैं इस बात में विश्वास नहीं करती’.

श्वेता ने आगे कहा कि, ‘मैं भी एक इंसान हूं. मेरे साथ भी ऐसा समय आता है कि कभी मैं अच्छी लगती हूं और कभी अच्छी नहीं लगती भले कितनी भी मेहनत कर लूं. मैं उन लोगों में से हूं जो कई बार तेल लगे बालों में बाजार चले जाते हैं और वहां मौजूद लोगों के कमेंट सुनते हैं पर मुझे फर्क नहीं पड़ता’.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *