बॉलीवुड सुपरस्टार ऋषि कपूर  की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उन्होंने पार्टी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिद्धिमा कपूर की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,’हैप्पी बर्थडे माय लाइफलाइन.’ इस तस्वीर में मां बेटी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है. इस तस्वीर में नीतू और रिद्धिमा के अलावा उनकी बेटी और पति भरत साहनी और समारा भी नजर आ रही हैं.

रिद्धिमा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मां नीतू कपूर और अपनी पूरी फैमिली के साथ उदयपुर रवाना हो गई हैं. रिद्धिमा के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके भाई और एक्टर रणबीर कपूर शामिल नहीं हो पाएंगे.

रिद्धिमा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके पापा ऋषि कपूर की भी कमी खलेगी. ऋषि कपूर का निधन बीते साल अप्रैल में लंबी बीमारी के बाद हो गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *