Saturday , October 26 2024

जसवंत नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया तीर्थंकर “शांतिनाथ”भगवान का जन्म, मोक्ष कल्याणक दिवस

___
फोटो:- भगवान शांतिनाथ के  जन्म कल्याणक पर मंदिर जी में विशेष पूजा चलती
___
जसवंतनगर(इटावा) यहां के सर्वाधिक प्राचीन जैन मोहल्ला स्थित “पार्श्वनाथ  दिगंबर जैन मंदिर” में जैन धर्म के 16वे तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक दिवस पूरे धार्मिक उत्साह, भक्ति भाव और विशेष पूजा अर्चना के साथ जैन  धर्मानुयायियो ने मनाया।
इस अवसर पर विशेष तौर से अभिषेक,शांति धारा के कार्यक्रम मंदिर जी में सबेरे से शुरू हो गए थे,
जिनमे मनोज जैन,आशीष जैन,रोहित जैन,चेतन जैन,सचिन जैन,सन्मति जैन,पंकज जैन,विनीत जैन ने आदि ने विशेष पूजा कर निर्वाण लाडू भगवान के सम्मुख के समक्षअर्पित किया।
     तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान हस्तिनापुर में अवतरित हुए थे।उनके 4 कल्याणक हस्तिनापुर में ही हुए।उन्हें तीर्थंकर के अलावा कामदेव,चक्रवर्ती पदधारी भी माना और जाता जाता है।
   इस अवसर पर सुनील जैन के सानिध्य में एक लघु शांति नाथ विधान का आयोजन भी किया गया, जिसमें राजकमल जैन,प्रदीप जैन,चेतन जैन मोबाइल,निकेतन जैन,महेन्द्र जैन आदि शरीक रहे।
    संध्या काल मेंआरती और भक्ति के बाद आयोजित एक प्रश्न मंच  कार्यक्रम में विजेता हुए  बच्चों को मोनिका जैन,संध्या जैन,अर्चना जैन,कनक लता जैन,आराध्य जैन,  आदि ने बच्चों को पुरस्कृत कर जैन धर्म के संस्कारों को बढ़ावा दिया।   शिवकांत जैन, आशीष जैन, पंकज जैन, प्रखर जैन सन्मति जैन आदि ने भी सम्मिलित रहकर तीर्थंकर के कार्यक्रमों की प्रखरता बढ़ाई।
___
*वेदव्रत गुप्ता