सुबोध पाठक

जसवंतनगर: मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा के तहत हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में प्राकृतिक आपदा में प्रबंधन व सुरक्षा का दो दिवसीय बप्रशिक्षण दिया गय। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल के जरिये सुरक्षा के उपाय बताये।

नगर के बीचोंबीच स्थित के हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संध्या देवी ने छात्राओं में आपदाओं के प्रति सजगता और सक्रियता बढ़ाने के लिए विद्यालय में आपदाओं से निपटने की बारीकियां बताई गई। मॉक ड्रिल कराकर छात्राओं को आगजनी पर काबू पाना आदि विषयों पर बताया। दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मुसीबत के वक्त किन-किन चीजों को स्ट्रेचर व बचाव के अन्य उपकरण को किस तरह इस्तेमाल कर सकते बताया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रभारी राम पाल सिंह व फायरमैन और ट्रेनर ने एलपीजी सिलेंडर श्याम सुंदर, धर्मेंद्र सिंह से कई प्रकार के बच्चों को आग बुझाने के तरीके भी बताए और उसका प्रैक्टिकल भी करके दिखाया एक उंगली से भी आग को बुझा कर दिखाया बाल्टी की सहायता से भी आग को बुझा कर दिखाया कूड़े के ढेर में लगी आग को बूस्टर सिलेंडर की सहायता से आग पर काबू पा कर दिखाया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *