Friday , September 20 2024

कन्नौज: रंगोली, गीत और स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप योजना के अंतर्गत आज बुधवार को गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रंगोली, गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसमे दीन दयाल राजकीय इंटर कॉलेज, शिवमोहन अभिनव विधालय गंगधरापुर, लाला श्याम लाल इंटर कालेज, जेपी कॉलेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के हाल में विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छात्राओं द्वारा सबसे पहले स्लोगन प्रतियोगिता को पूरा किया गया उसके बाद गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज व जेपी कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूक विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाई। इसके बाद अंत मे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र छात्राओं द्वारा संगीत प्रस्तुत किये गये।


कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किये गये। रंगोली प्रतियोगिता में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अलका को प्रथम, जेपी कॉलेज की मधु को द्वितीय व अभिनव राजकीय विद्यालय की जय को तृतीय पुरुस्कार दिया गया।
स्लोगन प्रतियोगिता में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की आंशिका कटियार को प्रथम, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की पायल कटियार को द्वितीय व अभिनव राजकीय विद्यालय की लक्ष्मी यादव को तृतीय पुरुस्कार मिला।
गीत प्रतियोगिता में अभिनव राजकीय विद्यालय के विकास को प्रथम व गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की गुलप्सा को द्वितीय व जेपी कॉलेज की जेनम अंसारी को तृतीय पुरुस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की उप प्रधानाचार्या शिवानी गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्राओं द्वारा किये गए प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम में दीन दयाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा, अभिनव राजकीय विधालय गंगधरापुर के प्रधानाचार्य अजय यादव, लाला श्याम लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला, रेखा, अंकिता, स्नेहलता आदि अध्यापिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं।