मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – गोवर्धन स्थित हरदेव मन्दिर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने विप्र समागम कर ब्राह्मणों को संगठित करने की रणनीति बनाई, साथ ही उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड़ के गठन के लिए रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।
विप्र समागम में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पँडित आदित्य मिश्र ने हरियाणा, गाज़ियाबाद, पानीपत व उत्तर प्रदेश से आये पदाधिकारियों को सम्बोधित कर ब्राह्मणो को संगठित करने का आवाहन किया साथ ही गरीब ब्राह्मणों की कन्याओ की शादी में सहयोग, सामूहिक यज्ञोपवीत, गौसेवा जैसे अनेको सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित ओम नारायण त्रिवेदी ने देश मे हो रहे ब्राह्मणों पर अत्याचार की घोर निन्दा कर सरकार से सहयोग की मांग की साथ ही उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की सहभगिता व समर्थन के लिए योग्य पार्टी व उम्मीदवार को सहयोग करने की रणनीति भी बनाई गई।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने बृजभूमि के ब्राह्मणों को एकत्रित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केके दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति अजीत कांत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पाठक, प्रमुख सचिव राजेश त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण त्रिवेदी, हरियाणा कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण वरुण शर्मा, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी योगेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुरक्षा प्रकोष्ठ विपिन मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरक्षा प्रकोष्ठ सौरभ मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, मण्डल अंकित मिश्रा, ओम लवानिया आदि पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *