सरकारी तेल कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती है। ताजा खबर यह है कि अगस्त के महीने में भी रसोई गैस के काम  बढ़े हैं।

देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है.

हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

घरेलू 14.2 KG सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 834.50 रुपए में मिलता रहेगा। अच्छी बात यह है कि 14.2 KG वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बार भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि पिछले महीने यह सिलेंडर महंगा हुआ था।पिछले महीने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपए बढ़ाया गया था।

आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक, 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस एक सिलेंडर की कीमत 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *