इटावा कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरेंडेंट एवं कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी की पत्नी श्रीमती उर्वशी दीक्षित ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर जिले का प्रदेश में नाम रोशन किया प्रदेश में सिर्फ इस पुरस्कार के लिए केवल उनका ही चयन हुआ था बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उन्हें फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड प्रदान किया। जनपद इटावा तथा कांग्रेस परिवार के लिए यह गौरव की बात है
आज कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल जाकर उनको प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया और कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान जिला उपाध्यक्ष संजय दौहरे उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *