प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश भर में चलाए जा रहे मेगा वैक्सीनेशन अभियान ने इतिहास रच दिया है। आज एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं जहां कुल ढाई करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई। अभियान में आज महज 7 घंटे के वक्त में ही डेढ़ करोड़ डोज़ लगा दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है।

इस वैक्सीनेशन के बीच राज्यों में भी अच्छी प्रतियोगिता देखी गई। अभी तक टीकाकरण में सबसे आगे चल रहे उत्तर प्रदेश को पछाड़ते हुए कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

इसी तरह यूपी में 24.86 लोगों को डोज लगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने राज्य में हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मैं ऐतिहासिक वैक्सीनेशन अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व स्टाफ के लोगों का अभिभवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य नवंबर के अंत तक वैक्सीनेशन अभियान को पूरा कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *