अरुण दुबे भरथना

नगर क्षेत्र में स्थित गणेश राइस मिल परिसर  में मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा अधिष्ठापन समारोह का आयोज किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में

मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में जब देश और समाज  में मजहब, जाति, वर्ग आदि को लेकर भेदभाव बढ़ रहा है और दबे कुचले शोषित वर्ग को  शोषण का शिकार होना पड़ रहा है  ऐसे में मानवाधिकारों का संरक्षण हम सब का नैतिक

उत्तरदायित्व हो गया है, इस चुनौती को हमारा संगठन देश भर में स्वीकारता है और हमें मिलकर सामान्य जन के अधिकारों की रक्षा करनी है.

इस अवसर पर सुनील कुमार प्रजापति को जिलाध्यक्ष और हेमंत पोरवाल को नगर अध्यक्ष को मनोनीत कर संगठन के कार्यों को गति देने का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर ओमवीरसिंह, भानू गुप्ता, पुष्पेन्द्र कुमार आदि की उपस्थिति रही।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *