अरुण दुबे भरथना
अपने गाँव से बच्चो को मेला दिखाने आये युवक के घर वापस जाने पर पत्नी नदारद मिल , पति के द्वारा उसे काफी खोजबीन के बाद कही पता न चलने पर पीड़ित पति ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया।
थाना क्षेत्र के गाँव नगला ठकुरी गाँव के शिवराज सिंह पुत्र सूबेदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मै महाराष्ट्र प्रदेश के पूना शहर में नोकरी करता हूं ।
16 सितंबर को अपने घर आया था, 17 सितम्बर को अपने दोनों बच्चो को लेकर भरथना मेला दिखाने लाया , दिन में करीब दो बजे जब में बच्चो को लेकर घर वापस पहुँचा तो मेरी पत्नी सुनीता घर मे मोजूद नही थी , मोहल्ले में जानकारी करने पर पता चला कि वह तैयार होकर घर से निकल गयी घर मे रखे सारे रुपए जेबरात में एक सोने की जंजीर ,एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी , मंगलसूत्र , चांदी की पायल के साथ पास बुक आधार कार्ड आदि लेकर गुई है , रिश्तेदारी में काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नही चला ।
पीड़ित ने गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *