अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को अक्सर अपनी बेटियों के साथ देखा जाता है। समय-समय पर सुनंदा शेट्टी हमेशा अपनी बेटियों को सपोर्ट करती नजर आई हैं। हाल ही में सुनंदा शेट्टी को बिग बॉस के घर में देखा गया है।

सुनंदा ने जब बिग बॉस के ओटीटी हाउस में एंट्री की तो शमिता टूट गई थीं। शमिता ने इस दौरान राज कुंद्रा के बारे में पूछा था, ‘जीजू कैसे हैं’। जैसा कि हम सभी जानते हैं राज कुंद्रा को जुलाई में एक पोर्न रैकेट से कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। सुनंदा ने शमिता को कहा था, ‘सब ठीक है, बाहरी दुनिया में सब कुछ अच्छा है। हम सब अच्छा कर रहे हैं। शिल्पा भी अच्छा कर रही हैं।

इतना ही नहीं सुनंदा शेट्टी शो में आने पर शमिता के ‘कनेक्शन’ राकेश बापट को लेकर अपनी स्वीकृति जाहिर की थी। सुनंदा ने राकेश को कहा था, ‘आप घर के सज्जन हैं, बहुत अच्छा कर रहे हैं, खुद खेल रहे हैं। आपको सुनाने के लिए चीखने की जरूरत नहीं है। मुझे वह गुण पसंद है जो कोई बनाए रखते हैं। आपको कुछ और होने की जरूरत नहीं है, बस खुद बनो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *