सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग के बल्कि अपने पेंटिंग बनाने के हुनर को लेकर भी काफी फेमस है. हर कोई जानता है कि भाईजान को पेंटिंग का काफी शौक है और खाली वक्त में वो सिर्फ यही करना पसंद करते हैं. वहीं अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.जिसमें सलमान पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज ने सलमान की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें सलमान अपनी पेंटिंग का हुनर दिखा रहे हैं.एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, किम कादर्शियन बना दी इसने तो, ऑल ब्लैक एट मेट गाला. तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, कुछ भी बना रहा है.

सलमान आखिरी बार फिल्म ‘राधे’ में नजर आए थे. इसमें उनके साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी थे. हालांकि फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी. बता दें कि सलमान अब बहुत जल्द टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं. इन दिनों वो इसकी शूटिंग के लिए तुर्की में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *