शाहाबाद/हरदोई

कामवासना में अंधे एक व्यक्ति ने रात्रि के 11:30 बजे घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया परंतु युवती के चीखने चिल्लाने पर जाग गए उसके पिता ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। परंतु वह जानमाल की धमकी देकर भाग गया। घटना का रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने बताया रात्रि के वक्त उसकी 20 वर्षीय पुत्री बरामदे में सो रही थी। उसी समय पड़ोसी युवक सत्यम पुत्र संजय उसके घर में किसी तरह घुस आया और उसकी सो रही पुत्री से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ डाले। पुत्री के चीखने चिल्लाने पर वह जाग गया उसने दौड़ कर युवक को पकड़ने का प्रयास किया। तो युवक जान माल की धमकी देकर भाग गया । घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *