नवीन पांडे
कुसमरा – आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने रिंकू प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष व बबुआ गुप्ता व रत्नेश फौजी को जिला सचिव नियुक्त किया है। लोहिया वाहिनी जिलाअध्यक्ष रावल सिंह यादव ने बताया कि नए और युवा चेहरों को मौका दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। इस बार यूपी में सपा ही सरकार बनाएगी। इस बार मैनपुरी की सभी विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। नव नियुक्त लोहिया वाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि यूपी चुनाव में वो और उनकी टीम जी जान लगा देगी। कार्यकर्ता एकजुटता होकर सपा प्रत्याशियों का साथ देंगे और उन्हें जीत दिलाएंगे। उन्होने कहा कि हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ किया जाएगा इस मौके पर राजबीर सिंह बाबा जी,नरेंद्र सिंह मेंबर साहब,जगराम सिंह,नरेंद्र संगम,कमलेश ठेकेदार,अभिषेक यादव,मोनू यादव,सिंटू शाक्य,विकाश गुप्ता,साहिल अवस्थी,अशोक शर्मा,दाताराम,सचिन,आदि लोगों ने बधाई दी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *