इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सर्विलांस टीम/ एसओजी टीम द्वारा अथक मेहनत करते हुए इलैक्ट्रानिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलित कर ढूंढे गये जनता के 83 मोबाइल फोन को तलाश कर उनके वास्तविक मालिक को वितरित किया गया । लोगों द्वारा अपने खोये हुए मोबाइलों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र दिये गये थे जिसके संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सर्विलांस टीम को खोए हुए मोबाइलों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया था । इसी क्रम में सर्विलांस/ एसओजी टीम द्वारा उक्त मोबाइल फोन के संबंध में इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलित कर स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर विभिन्न माध्यमों से मोबाइलों को बरामद किया गया अपने गुमशुदा मोबाइलों को पाकर मोबाइल मालिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इटावा पुलिस का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया
*बरामद मोबाइल का विवरण-*
1. 20 मोबाइल सैमसंग कम्पनी
2. 14 मोबाइल रीयलमी कम्पनी
3. 15 मोबाइल रेडमी कम्पनी
4. 18 मोबाइल वीवो कम्पनी
5. 01 मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी
6. 01 मोबाइल ऑनर कम्पनी
7. 12 मोबाइल ओप्पो कम्पनी
8. 01 मोबाइल एलजी कम्पनी
9. 01 मोबाइल टेक्नो कम्पनी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *