नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के बाद से उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चा हो रही है। कई बार ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं।

गुंजन को डांस करते हुए देख नेहा ने कहा कि ‘रोहू और मैंने अभी सोचा नहीं है बेबी का लेकिन अगर कभी बेबी करे तो हम चाहेंगे कि गुंजन जैसी हो।‘ नेहा की ये बातें सुनकर गुंजन मुस्कुराने लगती हैं।

उन्होंने सेलिब्रेशन दिल्ली में किया था। सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत की शादी के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। दोनों ‘नेहू द व्याह’ गाने के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। पहली मुलाकात गाने की शूटिंग के दौरान ही हुई थी।

शादी के दो महीने बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तब उठी थीं जब उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दिया। हालांकि जल्दी ही उन्होंने दूसरा पोस्ट करके यह बता दिया कि यह उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *