हरीश गौड़

फिरोजाबाद। यूपी के जनपद फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से औरैया जा रही चलती हुई डबल डेकर बस में एक 15 साल की नाबालिग के साथ रेप कर हैवानियत की हद पार की दी गई। शिकोहाबाद में इस बस को रोककर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।द साथ ही बस की फोरेंसिक जांच शुरु कर दी गई है।

दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से सोमवार की रात सवारियों को लेकर गोगा जी ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस संख्या up85 CT 0262 औरैया जा रही थी। इस बस में शिकोहाबाद क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी और अपनी बहन की बेटी को लेकर यात्रा कर रही थी। महिला के आरोप के अनुसार जिसमें ड्राइवर सीट के पीछे बेटी को सुलाकर ड्राइवर केबिन में उसको शराब पिलाने का प्रयास किया गया। जबकि उसकी बेटी के साथ कंडक्टर अंशु ने अपने साथी के साथ रेप किया।

एक्सप्रेस वे खत्म होते ही उतरकर फरार हो गए आरोपी

पीड़ित महिला के अनुसार एक्सप्रेस वे से उतरते ही दोनों आरोपी बस को शिकोहाबाद क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।जिनकी सूचना पर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरु कर दी है।

घटना का एक आरोपी हिरासत में, एक फरार

एसएसपी फिरोजाबाद अशोक कुमार शुक्ल भी जानकारी मिलने पर शिकोहाबाद थाना पहुंच गए। जहां उन्होंने महिला से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि कंडक्टर अंशु को हिरासत में लिया है। उसका सहयोगी अभी फरार है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *