आमिर खान ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है. हर फिल्म में उन्होंने लीक से हटकर किरदार निभाते हुए देखा गया है. उनकी कमाल की एक्टिंग और सेन्स ऑफ ह्यूमर ने उन्हें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग दिलवाया है. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई की सड़को पर खुद इसके पोस्टर लगाए थे.

आज बॉलीवुड पर राज करने वाला ये एक्टर अपनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के प्रमोशन के लिए पूरी रात सड़कों पर घूम कर फिल्म के पोस्टर लगाता था. और लोगों को फिल्म देखने के लिए रिक्वेस्ट भी करता था. तो चलिए आपका बताते हैं पूरा किस्सा….

इस फिल्म का बजट बहुत ही कम था और यही वजह है कि इसके प्रमोशन पर कोई खर्चा नहीं किया गया था. इसलिए आमिर खान ने खुद ही फिल्म का प्रमोशन करने की ठानी. उन्होंने ने ही फिल्म की टीम को ये आइडिया दिया था कि, हम लोग मुंबई के ऑटो रिक्शा के पीछे फिल्म के छोटे-छोटे पोस्टर लगाकर इसका प्रमोशन कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *