ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया/कंचौसी सहायल मण्डल प्रभारी/भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला ने आज लछियामऊ गाँव में बैठक कर योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए समाज में गुंडा राज खत्म करने सबको बिजली, पानी एवं पेय जल आदि ग्रामीण विकास की उपलब्धियाँ गिनाते हुए सभी को न्याय और भोजन दिलाने वाली सरकार बताया उन्होनें कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार ने भय का वातावरण समाप्त कर प्रदेश विकास को ओर बढया है| जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अपना मत देकर एक बार फिर सत्ता पर भाजपा को विठाएगी| बैठक में मंडल महामंत्री रबींद्र सेंगर, महिला मोर्चा के अध्यक्ष आरती सिंह, बूथ अध्यक्ष रामविलास राठौर, सोनू मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित किया| इस दौरान लोगों में प्रदेश सरकार की उपलब्धि कार्ड वितरण किया गया|

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *