अनिल गुप्ता ऊसराहार

प्रसव मे बच्चे की मौत के बाद तबियत बिगडने से इलाज के दौरान महिला की भी मौ हो गई विवाहिता के मायके वालो ने ससुरालीजनो पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौथना निवासी प्रवेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान की पत्नी संध्या को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उन्हे सीएचसी सरसईनावर पर ले गए हालत नाजुक होने पर सीएचसी पर संध्या को रेफर कर दिया तो स्वजनों ने संध्या को छिवरामऊ के एक निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया स्वजनों के मुताबिक अस्पताल में संध्या को प्रसव कराया गया लेकिन बच्चे की मौत हो गई कुछ देर बाद संध्या की भी हालत बिगडी तो अस्पताल बालो ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया स्वजन कानपुर संध्या को लेकर गए लेकिन संध्या ने कानपुर पहुंचते ही दम तोड दिया तो संध्या के शव को  सौथना ले आए सूचना पर संध्या के पिता जोगेंद्र सिंह निवासी मकरंदपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी पहुच गए उन्होंने ससुराल बालो पर इलाज मे जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया मामले की सूचना थाना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया लडकी के पिता ने इलाज मे लापरवाही के चलते मौत का आरोप लगाया है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद कारवाई की जाएगी दो वर्ष पहले ही संध्या की शादी हुई थी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *