एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मकान की छत गिर गई जिसमें महिला की मौत हो गई अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया कई दिनों से लगातार तेज बारिश होने से गांव अल्लापुर में प्रवीण कुमार के मकान की छत आधी रात को गिर गई जिस कारण उनकी पत्नी गुड्डी देवी छत के मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई अचानक छत गिरने से परिजनों में कोहराम मच गया चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए उन्होंने मलवा को हटाकर गुड्डी देवी को निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *