नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर के जेपी मार्केट में एक विहिप की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने भाग लेकर नवगठित नगर कार्यकारिणी से परिचय प्राप्त कर संगठन को मजबूत व आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिदुओं के हित की रक्षा करने के लिए विहिप एक अग्रणी संगठन है। हिदू समाज को संगठित व मजबूत बनाने में विहिप का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने हिदू समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर जिला सहमंत्री आदित्य पाण्डेय, नगर अध्यक्ष विजेंद्र शुक्ला, शिवम गुप्ता, रोहित मिश्रा, विकास त्रिपाठी, आशीष कश्यप, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *