क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और फिल्म एक्ट्रेस आथिया (Athiya Shetty) शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की चर्चा लगातार फिल्मी गलियारों में होती रहती है.

आथिया शेट्टी ने उन्हें सोशल मीडिया पर फेसटाइम कॉल करने का सुझाव दिया तो केएल राहुल ने इसपर काफी मजेदार और दिलचस्प जवाब दिया है.

इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से वक्त-वक्त पर फैन्स को इस रिश्ते को लेकर कोई ना कोई हिंट मिल ही जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. गुरुवार के दिन केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सवाल-जवाब का दौर रखा था.

इस बीच उनकी कथित गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने कमेंट किया कि उन्हें आथिया को फेसटाइम कॉल करना चाहिए. वहीं आथिया के इस कमेंट पर राहुल ने भी काफी रोचक जवाब दिया. केएल राहुल ने लिखा कि आप मेरे फेसटाइम कॉल को पिक ही नहीं करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *