पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी-      भारतीय किसान यूनियन (किसान) की किसान पंचायत ग्रामसभा अरसारा में सम्पन्न होगई। बैठक में किसानों ने गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसानों के साथ हुई ज्यादती तथा धांधली, यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुये जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे से भृष्टाचार की जांच के लिये अडे रहने की अपील की।
अरसारा में किसान नेता सोनू गुप्ता की अगुआई में किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने बताया कि उनके केन्द्रों पर गेहूं की खरीद में जमकर धांधली की गई। केन्द्रों पर किसानों के कम बिचौलियों के गेहूं ज्यादा खरीदे गये। क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि स्थानीय दुकानदार मनमानी कीमतों पर यूरिया बेच रहे है। उसपर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। किसानों को सम्बोधित करते हुये जिलध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने कहा कि सर्वप्रथम हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। सरकारें कोई भी हों किसान की अनदेखी सभी ने की है। यदि सरकारें ईमानदार होतीं तो स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जा चुका होता। किसान इसीलिये परेशान होता है कि उसमें एकता की कमी है। उन्होंने कहा कि इस बार धान की खरीद के समय आप लोग खरीद केन्द्रों पर निगाह रखें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी एसडीएम से बात हो चुकी है कि किसी भी केन्द्र पर भृष्टाचार अथवा धांधली की शिकायत मिलेगी तो एसडीएम स्वयं ही वहां जाकर कार्यवाही करेंगे। पंचायत में करीब एक सैकडा किसान भा0कि0यू0 (किसान) में सम्मिलित हुये और जिलाध्यक्ष का हर कदम साथ देने का वायदा किया। राष्ट्रीय महासचिव शीलेष दुबे ने कहा कि किसानों का उत्पीडन किसी भी कीमत पर वरदास्त नहीं किया जायेगा। किसानों की बातें तो प्रशासन को माननी ही पडेगीं ही। एसडीएम नही तो डीएम। उसके बाद मण्डलायुक्त और सीएम। यदि इससे भी काम न चला तो दिल्ली भी दूर नहीं है। इस पर मौजूद किसानों ने नारा दिया कि भृष्ट प्रशासन होश में आओ। हमको ज्यादा मत आजमाओ। किसान पंचायत को जिला उपाध्यक्ष रनवीर यादव, जिला महासचिव सुभाष यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता यादव, रैनू यादव, उर्मिला यादव, उमेश पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव तथा संचालन मण्डल अध्यक्ष शिवाकान्त दुबे ने किया। इस मौके पर सोनू दुबे, राघवेन्द्र चौहान, श्याम पाण्डेय, प्रशान्त यादव, रितिक यादव, गौतम गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, जितेन्द्र गुप्ता, सोनू गुप्ता, रमन गुप्ता तथा डा0 बिनोद शाक्य सहित एक सैकडा से ज्यादा किसान मौजूद थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *