असम मंत्रिमंडल ने सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में ड्यूटी के दौरान प्राण गंवाने वाले राज्य के जवानों के परिजनों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाने का फैसला किया गया.

असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

हजारिका ने कहा कि 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि उन पुलिस कर्मियों, होम गार्ड, ग्राम रक्षा दल स्वयंसेवकों के परिजनों को भी दी जाएगी जो समान परिस्थितियों में प्राण गंवाते हैं.

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों विशेषकर अरुणाचल प्रदेश से शराब की तस्करी को रोकने के लिए ट्रांजिट पास प्रणाली शुरू की जाएगी. वहीं बाजार में देशी शराब की खपत को बढ़ाने के लिए IMFL और देशी शराब की खुदरा बिक्री की सीमा 9 बल्क लीटर (BL) से बढ़ाकर 18 BL, और मौजूदा 4.5 BL से 9 BL कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *