बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दोनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह साउथ इंडियन मूवी ‘लव स्टोरी’ को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे थे. इस फिल्म में सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. हैदराबाद में आमिर ने इवेंट के बाद नागार्जुन और उनके पर‍िवार के साथ डिनर किया.

नागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. डिनर के दौरान नागार्जुन को फिल्म में उनके कैरेक्टर के नाम के बारे में बताया गया. इस फिल्म में नागा ‘बाला राजू’ की भूमिका निभा रहे हैं.

करीना कपूर खान इस फिल्म में आमिर के साथ मुख्य भूमिक में हैं. दोनों हाल ही में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए मुंबई में एकजुट हुए. ये फिल्म इसी साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर पर्दे पर आने वाली है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *