बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वो एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ साइड हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई. वो बॉलीवुड में भले ही फ्लॉप हो गए हों, लेकिन वो बंगलादेशी फिल्मों के पॉपुलर स्टार है.

चंकी पांडे का जन्म मुंबई में हुआ. उनका असली नाम सुयश पांडे हैं. फिल्मों में आने से पहले चंकी पांडे एक एक्टिंग स्कूल में बतौर इंस्ट्रक्टर काम किया करते थे. इसी स्कूल में अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे थे वो अक्षय के सीनियर हुआ करते थे. चंकी पांडे ने साल 1987 में फिल्म आग ही आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया

बॉलीवुड में मिल रहे सपोर्टिंग रोल से परेशान होकर चंकी पांडे ने बंगलादेशी फिल्मों की ओर रुख किया. यहां आते ही उनकी किस्मत चमक उठी, चंकी पांडे ने ‘स्वामी केनो आसामी’, ‘बेश कोरेची प्रेम कोरेची’ और ‘मेयेरा अ मानुष’ जैसी सुपर हिट फिल्में दी और वो यहां के अमिताभ बच्चन बन गए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *