ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी/औरैया शुक्रवार रात्रि हुई तेज बारिश से कंचौसी क्षेत्र के ग्राम जमौली गांव व बिहारीपुर गांव में 6 कच्चे मकान ढह गए। जिससे गृहस्थी का सामान सहित अनाज, भूसा कंडे,कपड़े आदि बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। बिहारीपुर गांव में मुकेश तिवारी ,संजय तिवारी, मलखान सिंह कुशवाहा का कच्चा मकान रात्रि हुई बारिश में भरभरा कर गिर गया जिसमें पीड़ितों का अनाज ,भूसा ,कपड़ा आदि दब गए।वही जमौली गांव में प्रदीप ,मानसिंह के बारिश से कच्चे मकान गिर गए ।गांव निवासी सरजीम कुशवाहा का कच्चा मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया है। मकान गिरने से कमरे में रखा बक्शा ,अनाज आदि दब गए।इस संबंध में लेखपाल अवनीश कुमार ने बताया गिरे हुए मकानों का आकलन करके सहायता के लिए सूची तहसील भेज दी गई है।

फ़ोटो

जमौली गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *