बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फैमिली से दूर फिल्मों की शूटिंग में बिजी है. बता दें कि अक्षय की बेटी नितारा जन्मदिन (Nitara) हाल ही में 9 साल की हो गई है.

इसी मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर नितारा के साथ एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है और उन्हें बर्थडे विश किया है.अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नितारा को गले लगाते हुए एक सुपर क्यूट तस्वीर पोस्ट की है. . जन्मदिन मुबारक हो, नितारा – बड़ी हो जाओ, दुनिया को संभालो, लेकिन हमेशा पापा की प्रिशियस लड़की बनी रहो, लव यू”.

अक्षय की इस पोस्ट को फैन्स का बेशुमार प्यार मिल रहा है. कमेंट में उनके फैन्स नितारा को बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं. बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं.

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने इंटरनेशनल खिलाड़ी और ज़ुल्मी जैसी फ़िल्मों में साथ काम किया है. और दोनों का 19 साल का बेटा भी है जिसका नाम आरव है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *