नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने लड़की की फर्जी फ़ेसबुक आईडी बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन व सिम बरामद की।
कॉलेज में लड़की ने बात करने से मना कर दिया तो युवक ने बदला लेने के लिए उसका फोटो लगा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम किया।
उसके नाम से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। परेशान लड़की ने पुलिस को इसके बारे में बताया। थाना बरसाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक का पता लगाया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम अंकुश पत्र कृपाल सिंह बताया गया है। वह वजीरपुर जेहर पुर का रहने वाला है।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन,दो सिम तथा एक पेन ड्राइव बरामद की है।
एसपी देहात डॉक्टर अखिलेश नारायण ने बताया युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लड़की के साथ पढ़ता था। उसे जेल भेजा गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *