ए, के, सिंह संवाददाता जनपद

कंचौसी/औरैया कंचौसी चौकी थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव मढ़नई में पिछले सोमवार को पानी निकास को लेकर मामूली नाली विवाद में पड़ोस के लोगो द्वारा बच्चीलाल और उसके स्वजनों के साथ गांव निवासी जयराम, धर्मेन्द्र, राजेश ,रामेश्वर एवम रमाकांत ने ईंट पत्थर व लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया था।जिसमे इलाज के दौरान वृद्ध बच्चीलाल पुत्र सदारी संखवार की कानपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।मृतक बच्ची लाल के पुत्र श्रीभगवान ने बताया कि एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी अभीतक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नही की है जिससे पूरा परिवार दहशत में है।उन्होंने ने बताया आरोपी समझौते का दवाब बना रहे हैं।अगर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो मेरा पूरा परिवार गांव से पलायन के लिए मजबूर होगा।इस सम्बंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज चन्द्रिकप्रसाद ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।आरोपी घरों में ताले डालकर फरार है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *