अपराध और अपराधियो पर अंकुश लगाने का काम कर रही योगी सरका

फतेहपुर चौरासी(उन्नाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के हर छोर पर विकास हो रहा है, पिछले चार वर्षों में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगने के तमाम प्रमाण हैं, समाज का हर वर्ग आज भयमुक्त है।
उक्त बातें फतेहपुर चौरासी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कही, उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश के कोने कोने तक विकास की किरण पहुंच चुकी है, हर गरीब का अपना घर हो इसके लिये सरकार पूरे मनोयोग से कर रही शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास देकर लाभान्वित किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों के लिए गौवंश किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं साबित होने की बात सुनकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गौभक्त हैं यह, गायों एवं गौवंशो के लिये ब्यापक स्तर पर गौशालाओं का निर्माण कर गौवंशो को रखा जा रहा है, जिस क्षेत्र में गौवंश इधर उधर मिलेंगें उस क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी ही जिम्मेदार होंगे और यह उनकी जवाबदेही होगी। कस्बा फतेहपुर चौरासी की विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए उन्होंने सीघ्र ही जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर सुधार कराने का आश्वासन दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, अवधेश लोधी, आदि लोग मौजूद रहे।
अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *