‘टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Aarti Singh) पिछले दो सालों से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ बात नहीं कर रही थीं, उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बहुत पछतावा है, कि उन्होंने सिद्धार्थ से दूरी बनाई. आरती ने बताया कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिड बीच में आने का आरोप लग रहा था.

एक डेली न्यूजपेपर से बात करते हुए आरती ने कहा कि वह दो साल से सिद्धार्थ के संपर्क में नहीं थी, क्योंकि उन पर सिद्धार्थ और शहनाज के बीच में आने की अफवाहें उड़ने लगी थीं,  आरती ने कहा कि “मैं लगभग दो साल से सिद्धार्थ के संपर्क में नहीं थी. मैं उनकी दोस्ती के बीच में नहीं आना चाहता थी. मैं ऐसी नहीं हूं जो किसी के जीवन में तनाव का कारण बनना चाहेगी”

“मैं उसे खुश देखकर बस खुश थी और उसे ऐसे ही रहने देना चाहती थी. लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा. ये दुर्भाग्यपूर्ण और विनाशकारी है. मेरा दिल शहनाज के लिए बहुत दुखी होता है. इस घटना ने मुझे सिखाया है कि दिल की सुननी चाहिए”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *