तरुण तिवारी
कस्बा बकेवर की लखना रोड बना पहलवानों का अड्डा आये दिन लखना रोड पर होती रहती है गुण्डागर्दी दिन सोमवार को दोपहर के समय पर दो गुट आपस में भिड़ गये।,,, ये कोई नयी बात नहीं है कि यहां पर आज ही लड़ाई झगड़ा हुआ हो बल्कि ये आये दिन कि दासता बन चुकी है,, जबकि लखना रोड पर दिन भर मनचलों का आतंक बना रहता है,,, जब तक पुलिस पहुचती है तब तक ये अराजक तत्व मौके से फरार हो जाते है,,, आये दिन कालेज में पढ़ने वाले लड़कों को ये टारगेट करके मारपीट करते है।

जबकि लोगों का कहना यह भी है कि कुछ मनचले किस्म में लड़के आये दिन यहां पर लड़ाई झगड़ा करते है तथा बाइक पर तीन से चार चार लड़कों को बैठा स्टंट बाजी करते है। जबकि पुलिस को इस बात की जानकारी मिलती है कि कालेज के पास लड़ाई झगड़ा हो गया तब तक यह अराजक तत्व मौके से फरार हो जाते है। ?
क्या पुलिस इन अराजक तत्वों व मनचलों पर लगाम लगा पायेगी यह फिर इन मनचलों की गुण्डागर्दी इस तरीके से चलती रहेगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *