ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

*चप्पे चप्पे पर पुलिस रही मौजूद*

कंचौसी।औरैया
कृषि कानून के विरोध में किसानों की ओर से आहूत किए गए भारत बंद का कंचौसी कस्बा क्षेत्र में कोई असर नजर नहीं आया।कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। जिसे कांग्रेस तथा कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने भी समर्थन देने का निर्णय किया था।किसान आंदोलन के चलते रेलवे स्टेशन, फाटक रोड, नहरपुल, औरैया रोड, अंबेडकर पार्क आदि जगहों पर पुलिस मौजूद रही।सीओ सदर सुरेन्द्र नाथ व दिबियापुर थाना प्रभारी सुनील वर्मा औऱ कंचौसी चौकी इंचार्ज चन्द्रिकप्रसाद ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर गस्त किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *