हरदोई
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोली लगने से एक की मृत्यु व दूसरा घायल मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कछौना (हरदोई) : कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम लायक खेड़ा में एक व्यक्ति के घर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अवैध असलहा के फायर से एक युवक की मृत्यु व दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल, परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति, देर रात अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी बघौली ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।बताते चलें सोमवार की रात ग्राम लायक खेड़ा में मनसाराम की पौत्री की छटी का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें डीजे पर गांव के लोग थिरक रहे थे। गांव के तमाम लोग व रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान गांव के पंकज वर्मा पुत्र सुरेश ने देसी तमंचा से फायर कर दिया, पास में बैठे संजय कुमार पुत्र हरीराम 30 वर्ष के नाक में गोली लगते हुए पीछे से निकलते हुए आरोपी का भाई पीछे खड़ा राहुल पुत्र सुरेश के बाएं पैर में लगी। खुशी का माहौल मातम मच गया। आनन-फानन में परिजन लोग प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना इलाज हेतु लाए, जहां पर डॉक्टर ने संजय पुत्र हरीराम को मृत घोषित कर दिया। राहुल को हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के भाई राजीव की तहरीर पर आरोपी युवक पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो मासूम बच्चे हैं। मासूम बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया है। विधवा मां और पत्नी व दो भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से गांव सहम गया। घटना की सूचना मिलते जिले के आला अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी बघौली मौके पर पहुंचकर जांच की। दोषी लोगों पर कठोर कार्यवाही का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया। रात में ही मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाये।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *