हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार रात हत्या कर दी गई है। पार्किंग को लेकर आसिफ का विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। गंभीर हालत में आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हुमा कुरैशी ने पिता सलीम कुरैशी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है।
नुकीली वस्तु से किया हमला
आसिफ की हत्या की यह घटना दिल्ली के भोगल इलाके में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती को रात लगभग साढ़े 10 बजे आरोपी और पीड़ित के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित की छाती पर नुकीली वस्तु (पोकर) से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। मृतक का नाम आसिफ कुरैशी पुत्र इलियास कुरैशी बताया जा रहा है, जो जंगपुरा इलाके में रहते थे।
हुमा कुरैशी के पिता बोले- ‘शर्मनाक’
आसिफ की हत्या के बाद हुमा कुरैशी के घर पर मातम पसरा है। घटना को लेकर हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने दुख जताया है। हुमा कुरैशी के पिता और मृतक आसिफ के चाचा सलीम कुरैशी ने ‘महज पार्किंग के लिए किसी की जान ले लेना बेहद शर्मनाक है। आसिफ ने सिर्फ इतना कहा था कि गाड़ी गेट के सामने ना लगाएं, लेकिन उन लोगों ने मिलकर उसे मार डाला’।
क्या करते थे हुमा के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी?
आसिफ की हत्या की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया, इसे लेकर हुमा के पिता सलीम कुरैशी ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं घर पर सो रहा था। मुझे फोन आया कि आसिफ की हत्या हो गई है। स्कूटर हटाने के लिए आसिफ ने कहा था, इस पर लड़ाई हुई। वो दो लोग थे, जिन्होंने मिलकर आसिफ पर हमला किया’। हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने बताया कि आसिफ की उम्र 42 वर्ष थी। वह रेस्टोरेंट में चिकन सप्लाई करता था। आसिफ की दो बीवी है। सलीम कुरैशी ने कहा, ‘दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल, आसिफ के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि आखिर किस चीज से उसकी हत्या की गई है’।
दिल्ली में पिता हुमा का बचपन, पिता का रेस्टोरेंट का है बिजनेस
हुमा का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ। अभिनेत्री का बचपन दिल्ली में बीता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से पढ़ाई की है। फिर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वे मुंबई आ गईं। हुमा के पिता सलीम कुरैशी दिल्ली के नामी रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। उनकी फेमस रेस्टोरेंट चेन का नाम उनके पिता के नाम पर ही है ‘सलीम’। हुमा का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। अभिनेत्री की मां कश्मीरी हैं। हुमा के तीन भाई हैं। एक भाई शाकिब सलीम उनकी तरह ही अभिनेता हैं। वहीं, दो भाई पिता के साथ बिजनेस संभालते हैं।
