Thursday , October 24 2024

मैनपुरी महिला हुई धोखाधड़ी का शिकार, 25 लाख के लालच में गए 47000

बिछवां/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के गांव  मगरोरा निवासी महिला के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया और उस अनजान व्यक्ति ने महिला से कहा कि आपकी ₹25,00000  लाख की लॉटरी लग गई है। महिला अचानक से हडवड़ा गई और अपना आपा खो बैठी उसे कुछ समझ नहीं आया कि क्या करना है। इतनी बड़ी रकम का नाम सुनते ही महिला के होश उड़ गए। उस जालसाज व्यक्ति ने दो मोबाईल 7566594017 व 9886244166 इन दोनों नंबरों से महिला के पास कई बार फोन किया और कहा कि आपके खाते में 25,00000 लाख रुपए डलवा दिए जाएंगे। तो  महिला को लालच आ गया और उसने उस जालसाज व्यक्ति के कहने पर उसके खाते में 7000 रुपए पहले डलवा दिए। उसके बाद फिर उस व्यक्ति ने कहा की कुछ कागजी कार्यवाही पूरी करनी है फॉर्म वगैरह भरना है। अभी आप 40,000 रुपए और भेजिए। तब आपका काम होगा महिला ने उस जालसाज व्यक्ति के कहने पर टोटल 47,000 हजार रुपए उसके अकाउंट नंबर 040241091687 व 40293328641 आईएफएससी कोड एसबीआई एन  0008480 व आईएफएससी कोड एसबीआईन 0002966 इन दोनों खातों में पैसे डलवा दिए।  एक खाता धारक का नाम बादल मुंडा तथा दूसरा खाता धारक का नाम धनराज सिंह लिखकर आ रहा है और उस जालसाज व्यक्ति ने कहा कि आपका पूरा काम हो चुका है। अब थोड़ी देर बाद आपके पास हम दोबारा कॉल करेंगे। तो आप अपना अकाउंट नंबर बता देना। लेकिन उस जालसाज व्यक्ति के द्वारा कोई फोन नहीं आया। बाद में महिला को अपनी गलती पर पछतावा हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। लॉटरी का लालच देकर हमसे 47000 रुपए उस व्यक्ति ने अपने खाते में डलवा लिए हैं। शीतला पत्नी विकास कुमार मगरोरा  थाना बिछवां की रहने वाली है। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है।