‘तितलिया वरगा’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) को बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है, पैनिक अटैक की वजह से बिग बॉस के घर को छोड़ने का फैसला लेने के बाद अफसाना ने एक बार फिर शो में वापसी का फैसला लिया है.

उन्होंने कहा थी कि अब वो बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं रहेंगी क्योंकि होटल के कमरे में उन्हें पैनिक अटैक आया है, जिसके बाद वो ये फैसला ले रही हैं. लेकिन अब खबर ये हैं कि अफसाना शो का हिस्सा होंगी.

बिग बॉस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि “ये बात सच है कि अफसाना खान को पैनिक अटैक आया था जिसके बाद मेडिकल कारणों के वजह से डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर होने पड़ा, जिसके बाद शो के मेकर्स की ओर से नए कंटेस्टेंट की तलाश भी शुरू हो गई थी. हालांकि शो से एक दिन बाहर रहने के बाद उन्होंने एक बार फिर इस चैलेंज को लेने का फैसला किया है. “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *