रिएलिटी शोज़ या डांस शोज़ को जितना उनकी थीम खास बनाती है उतना ही खास बनाते हैं शो पर आने वाले गेस्ट. हर हफ्ते कुछ नया करने के लिए और शो में जान डालने के लिए नए-नए गेस्ट्स को इनवाइट किया जाता है.

वेटरेन एक्ट्रेस ने जो फीस चार्ज की वो शो को बहुत ज्यादा लग रही थी. नेगोशिएट करने की कोशिश की गई लेकिन एक्ट्रेस अपनी बात पर अड़ी रही और कुल मिलाकर वे शो में शामिल होने के लिए राजी नहीं हुई.

मुमताज़ ने फीस के रूप में एग्जैक्ट कितना एमाउंट मांगा था ये तो साफ नहीं हुआ लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुमताज़ शो में स्पेशल गेस्ट बनने के लिए 40 से 50 लाख रुपए के आसपास मांग रही थी. शो के प्रोड्यूसर्स को ये पैसा बहुत ज्यादा लगा और उन्होंने हाथ पीछे कर लिए.

मुमताज़ अपने समय की कमाल की डांसर हैं. उनकी फिल्मों में खासतौर पर उनके डांस परफॉर्मेंस को पसंद किया जाता था. एक खास अंदाज में परदे पर आने वाली मुमताज़ को दर्शक इस उम्र में भी स्क्रीन पर देखना खूब पसंद करते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *